ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210913 125528 53 कोरोना : स्कूल खुलेंगे लेकिन इन निर्देशों की पालना जरूरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा विभाग ने राजस्थान में पहली कक्षा से 8वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। मिड डे मील बच्चों को नहीं मिलेगा। बच्चे घर से ही खाना लेकर स्कूल आएंगे। विभाग ने शनिवार को स्कूल खोलने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीड्योर (SOP) जारी करते हुए इस आशय के आदेश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश दिए हैं कि राज्य में मिड डे मील कोरोना काल में नहीं बनाया जाएगा। बच्चों को अपने घर से ही भोजन लाना होगा। भोजन भी अकेले करना होगा। मिलकर भोजन करने की छूट नहीं होगी। क्लास रूम में बैठकर ही स्टूडेंट्स भोजन करेंगे। क्लास टीचर भी उसी क्लास रूम में बैठकर लंच करेंगे। पानी की बोतल भी स्टूडेंट्स को साथ में लानी होगी। स्कूल में खेलकूद गतिविधियों, सभाओं व उत्सवों पर रोक रहेगी।
क्षमता से आधे स्टूडेंट्स आएंगे
क्लास रूम की क्षमता से आधे स्टूडेंट्स बुलाए जाएंगे। अगर क्लास रूम में 40 स्टूडेंट्स बिठाने की क्षमता है, तो 20 स्टूडेंट्स को ही बिठाया जा सकेगा। स्टूडेंट्स के बीच दाे गज की दूरी होनी जरूरी है। अगर इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
यह हैं निर्देश

स्टूडेंट्स की स्क्रीनिंग करनी होगी।

कैंटीन बंद रहेगी।

सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

ऑटो चालक को 14 दिन पहले वैक्सीनेशन कराना होगा।


Share This News