IMG 20210917 WA0205 शासन सचिव ने किया नारी निकेतन का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ0 समित शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय बालिका गृह,ं शिशु गृह (उडान सदन) एवं नारी निकेतन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर का निरीक्षण किया।
शासन सचिव ने शिशु गृह, बीकानेर को राजस्थान में मॉडल होम बताया एवं बालिका गृह व शिशु गृह की व्यवस्थाओं से बहुूत प्रभावित हुए तथा उन्होंने स्टाफ के कार्य से सन्तुष्टि जतायी एवं स्टाफ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने इस परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान निदेशालय से पहुंचे सहायक निदेशक योगेश शर्मा एवं निजी सचिव राज राजेश्वर पारीक भी साथ में रहे। सहायक निदेशक श्रीमती कविता स्वामी, जिला बालक अधिकारी अरूण सिंह, अधीक्षक सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह अरविन्द आचार्य, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी वाजिद खान, अधीक्षिका राजकीय नारी निकेतन एवं बालिका गृह डॉ0 शारदा देवी एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ0 किरण सिंह एवं किशोर न्याय बोर्ड, बीकानेर की सदस्य श्रीमती किरण गौड एवं बाल कल्याण समिति के अन्य सदस्य एवं संस्था स्टाफ उपस्थित रहा।


Share This News