IMG 20210916 WA0070 सुथार समाज ने किया जिला कलेक्टर का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। श्री विश्वकर्मा मन्दिर एवं सत्संग भवन सम्पति प्रन्यास, बंगलानगर, पूगलरोड की ओर से जिला कलक्टर नमित मेहता का सम्मान किया गया। पिछले दो सालों से संपूर्ण भारत एकजुट होकर कोरोना महामारी से लड़ रहा है, ऐसे कठिन समय में बीकानेर में जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा किए गए प्रबन्धन एवं सेवा कार्य को अतुलनीय बताते हुए सुथार समाज ने उनका साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर व प्रशस्ती पत्र भेंटकर अभिन्नदन किया व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद व संस्था अध्यक्ष मेघराज सुथार, संस्था मंत्री भागीरथ सुथार, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र सुथार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्था सरक्षक पन्नालाल नागल, शिवरतन बरड़वा, नरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र नागल सहित गणमान्य व मौजिज जन उपस्थित रहे।


Share This News