ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210913 125528 25 बीकानेर में मेगा एक्सपोर्टस कोन्क्लेव 24 सितंबर को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 20 सितंबर से 26 सितंबर तक वाणिज्य सप्ताह कार्यक्रम के तहत संपूर्ण देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है | जिसके तहत राजस्थान में जयपुर एवं बीकानेर का चयन किया गया है | वाणिज्य सप्ताह के तहत बीकानेर जिले में 24 सितंबर 2021 को मेगा एक्सपोर्ट कोन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें निर्यातकों को प्रोत्साहन देने तथा नए निर्यातकों को जोड़ने एवं उन्हें आयात निर्यात पंजीयन में आने वाली समस्याओं को निराकरण करने के प्रयास किये जायेंगे | आयोजन से पूर्व जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में एक्सपोर्ट प्रमोशन काऊंसिल फॉर हेंडीक्राफ्ट जोधपुर के सहायक निदेशक गोपाल शर्मा, जिला उद्योग अधिकारी अतुल शर्मा, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, निर्यात उद्योगपति नवीन सुराणा ने भाग लिया | एक्सपोर्ट प्रमोशन काऊंसिल फॉर हेंडीक्राफ्ट जोधपुर के सहायक निदेशक गोपाल शर्मा ने मेगा एक्सपोर्ट कोन्क्लेव के आयोजन सम्बंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए उसकी रूप रेखा की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि मेगा एक्सपोर्ट कोन्क्लेव कार्यक्रम के आयोजन से बीकानेर जिले में निर्यात को नई दिशा मिलेगी और इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित होते रहने चाहिए जिससे बीकानेर में निर्यात का अच्छा माहौल बनेगा |


Share This News