IMG 20210902 213456 36 दो दिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ की शुरूआत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि मंदिर में दो दिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ की शुरूआत विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई।
पंडित राजेंद्र किराड़ू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। आयोजन से जुड़े मदन गोपाल व्यास ने बताया कि प्रात: 8 बजे प्रारंभ हुए यज्ञ में यजमान नंदन जोशी, नंदन जोशी, महावीर सोनी , कौशल सोनी, अशोक उपाध्याय, गणेश व्यास ,भवानी शंकर पांडिया ,गोपाल छीपा ने सपत्नीक आहूतियां दीं। दिनभर चले इस महायज्ञ में 1008 मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी गई। व्यास ने बताया कि शाम को भगवान गजानन को 1008 मोदकों का भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: 4 बजे गजानंद के दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया जायेगा। अभिषेक पं. विजय श्रीमाली व सुनील व्यास मंत्रोचारण के साथ संपन्न करायेंगे। इसके बाद शृंगार कर आरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जायेगी, जिसमें गणपति के 2501 किलो का प्रसाद व 1151 किलो के फलों का भोग लगाया जायेगा। इसके बाद यज्ञ की पूर्णाहूति में श्रद्धालु आहूतियां देंगे। सायंंकाल जागरण का आयोजन होगा। इसमें राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, कैलाश पारीक,रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने बताया कि मंदिर को विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भक्त मंडल के जितेन्द्र श्रीमाली, किशन व्यास, खेमचंद सोनी, भगतराज, रवि कल्ला, गोपाल रंगा, दीपक पारीक, श्याम सुंदर सांखी, विजय श्रीमाली, जुगल, नरेश आचार्य आदि सेवा कार्यों में जुटे हैं


Share This News