IMG 20210906 WA0321 महाराजा डॉ करणी सिंह की पुण्यतिथि पर निशानेबाज़ खिलाड़ियों ने दी पुष्पांजलि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मार्क्समैन राइफल क्लब में बीकानेर के पूर्व महाराजा एव अंतराष्ट्रीय निशानेबाज, डॉ.करणी सिंह की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में सोमवार को एक मित्रवत निशानेबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसे पंकज कुमार जाट ने जीता, दिव्यांश इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे जबकि लड़कियों के मुकाबले में वर्णिका ने बाजी मारी।

इस अवसर पर निशानेबाज़ खेल से जुड़ी संस्था मार्क्स मैन राइफल क्लब के अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारत मे निशानेबाज़ी खेल के जनक डॉ. करणी सिंह ही रहे है। उनके द्वारा लगातार 22 वर्षो तक राष्ट्रीय चैंपियन का रिकॉर्ड आज भी यथावत है। भारत का कोई भी एथेलीट उनकी तरह 6 ओलिंपिक, 6 वर्ल्ड कप और 6 एशियाड जैसे बड़े खेल में प्रतिनिधित्व नही कर सका है। निशानेबाज़ी खेल में उनकी उपलब्धि पर भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा ये हम सब का गौरव है की शूटिंग की भूमि में हम सबका जन्म हुआ है। इस पुण्यतिथि पर सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प करना चाहिये।
इस अवसर पर प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह शेखावत, हितेन्द्र सिंह शेखावत, राहुल पारीक, राय विशाल आदि उपस्थित थे।सभी खिलाड़ियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने प्रिय महाराजा एव श्रेस्ठ निशानेबाज़ खिलाड़ी को भावपूर्वक नमन किया।


Share This News