IMG 20210725 232810 51 बीकानेर: युवकों ने मचाई दहशत, भीड़ ने की धुनाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। अब बेख़ौफ़ होकर बदमाश वारदातें करते नजर आते है देर रात युवा टोलियां शहर की सड़कों पर तेज आवाज में होर्न बाजना, बुलेट गाडियों से पटाखे छोडने आदि करके आम जन को परेशान करते नजर आते है अगर किसी ने उनके साथ रोक टोक की तो उसकी खेर नहीं। इसके चलते आम आदमी भी चुपचाप सहन कर रहा है।शुक्रवार देर रात्रि को एक कार में सवार तीन युवकों ने शहर के नत्थुसर से लेकर रत्ताणी व्यासों के चौक तक जमकर दहशत फैलाई लेकिन उनको किसी ने रोका नही बाद में रत्ताणी व्यासों के चौक में कार एक नाली में फंस गई तब लोगों ने जमकर कर डाली धुनाई। जानकारी ऐसी है कि बारहगुवाड क्षेत्र में तेज स्पीड की कार ने दर्जन भर गाडियों को नुकसान पहुंचा दिया। इतना ही मौके पर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेकाबू कार ड्राइवर ने एक व्यक्ति के पैर के ऊपर से भी कार के पहिये निकाल दिए। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात गाड़ी में तीन युवक सवार थे और अनियंत्रित रफ्तार से शहर की तंग गलियों में गाड़ी चला रहे थें और पीछे से लोगों की गाडिय़ों को नुकसान पहुंचाते आ रहे थे। इस बीच शहर के रत्ताणी व्यासो के चौक में उनकी गाड़ी नाली के अंदर फंस गई। देखते ही देखतें पीछे से आई गुस्साई भीड़ ने युवकों की जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहित नाम का युवक् व उसके दो अन्य साथी कार में सवार थे जिन्होंने कोई नशा कर रखा था और बेकाबू रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल शहर के इस क्षेत्र में काफी भीड़ एकत्रित हो गई है मौके पर सूचना मिलने के बाद नया शहर थाना से पुलिस भी मामले की जांच करने के घटनास्थल पर पहुंच गई थी


Share This News