IMG 20210725 232810 49 पाक विस्थापितों की समस्या... डूंगर कॉलेज में आयोजन...कल यहाँ लगेंगे टीके सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने वीडियों कॉन्फेंस के माध्यम से संभाग के जिला कलक्टर एवं पुलिस अधिकारियांे के साथ पाक हिन्दू विस्थापितों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त कार्यालय से शुक्रवार को मेहरा ने जिला कलक्टर बीकानेर नमित मेहता , चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर एवं पुलिस अधिकारियों से पाक हिन्दू विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं को जाना और समस्याओं का तुरन्त समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाक हिन्दू विस्थापितों को नागरिता, उनके पुर्नवास, भूमि आवंटन आदि के मामलों के निस्तारण की कार्य योजना बनाकर आगामी 15 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  
इस अवसर पर पाक हिन्दू विस्थापितों के आवेदनकर्ताओं को नागरिकता दिलाने, नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया पर  भी चर्चा हुई। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल और हिन्दु सिंह सोढ़ा ने पाक हिन्दू विस्थापितों को नागरिता देने के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर, उनकी समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता जताई।
वीसी में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी, अतिरिक्त उप निवेशन आयुक्त अलका बिश्नोई सहित संबंधित अधिकारी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

दुरूस्त होगा टॉय ट्रेन का ट्रेक, बच्चों के लिए विकसित होगा पार्क, नए सेल्फी पाइंट भी बनाए जाएंगे
जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष ने की यूआईटी के विकास कार्यों की समीक्षा
जिला कलक्टर तथा नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने शुक्रवार कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में नगर विकास न्यास द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि पब्लिक पार्क के बाहर बनने वाले गांधी कार्नर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने, उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित कोटेशन अंकित करवाने, पार्क विकसित करने तथा लाइटें लगवाने सहित सम्पूर्ण कार्य 15 अगस्त से पहले करवा दिया जाए। पब्लिक पार्क की टाय ट्रेन का ट्रेक दुरूस्त करवाने तथा इसे शीघ्र ही चालू करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि पब्लिक पार्क के सभी पार्कों का सौंदर्यकरण करवाया जाए तथा यहां का एक पार्क बच्चों के लिए विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेरिटेज वॉक के जीर्णोद्धार का कार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज के चारों ओर बन रहे साइक्लिंग ट्रेक, टेस्सीटोरी पार्क में फव्वारा और पिजन हाउस निर्माण, एडवजेंर विंग, वृद्धजन भ्रमण पथ के ट्रेक रिपेयर सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय निर्धारित किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि सूरसागर सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर नए सेल्फी पाइंट बनाए जाएंगे। इनमें से 15 अगस्त तक एक सेल्फी पाइंट तैयार करने के निर्देश दिए। अम्बेडर सर्किल पर बनने वाले आरयूबी के लिए टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पंचशती सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, जयपुर बाइपास स्थित सर्किल सहित शहर के प्रमुख सर्किल का नवीनीकरण करवाया जाएगा। इनकी डिजायन अगले सात दिनों में तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास की विभिन्न स्कीम्स के कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करवाए जाएं, जिससे आमजन को इनका लाभ मिल सके। संबंधित अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें।
जिला कलक्टर ने शहर में ‘नाइट टूरिज्म’ की संभावनाओं पर चर्चा की तथा इस संबंध में प्लान बनाने के निर्देश दिए। शहर की प्रमुख दीवारों पर पेंटिंग्स करने, न्यास क्षेत्र की रोड लाइटें चालू रखने, शहीद स्मारक से संबंधित सम्पूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामी, अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड रखने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्रालय का आभार प्रकट किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे उचित समय पर लिया गया सराहनीय कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी खेल अवॉर्ड का नाम सदैव देश के महान खिलाड़ी के नाम पर ही रखना चाहिए जिससे नए खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल सके और महान खिलाड़ी की उपलब्धियां सदा के लिए अमर की जा सके।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, भानु व्यास, गोकुल जोशी, नरेश नायक, डॉ सुषमा बिस्सा, शिवरतन अग्रवाल, अरुण जैन, मनीष आचार्य, असद रजा भाटी, कौशल शर्मा, इंद्रा व्यास, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, मुकेश ओझा, चंद्र प्रकाश गहलोत, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, वेद व्यास, सोहनलाल चांवरिया, सुमन छाजेड़, श्यामसुंदर चौधरी, उस्मान खलीफा इत्यादि पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री और केन्द्रीय खेल मंत्रालय का आभार प्रकट किया है।

शनिवार (7.8.2021)
को श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर शहर के 8 केन्द्रों पर ऑनलाइन बुकिंग कर होगा टीकाकरण।वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स से भी होगा बीकानेर शहर में टीकाकरण

15 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन कर होगा कोविड टीकाकरण।18+ 45+ 60+ सभी के लिए हो रहे साझा सत्र

डूंगर काॅलेज में विकिरण विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न
(हिरोशिमा दिवस पर हुआ कार्यक्रम)
सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राणीशास्त्र विभाकिग एवं इण्डियन सोसायटी फोर रेडिएशन बायोलोजी के संयुक्त तत्वावधान में हिरोशिमा दिवस पर विकिरण अभिशाप या वरदान विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती सुशीला कंवर रहीं तथा अध्यक्षता गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के. सिंह ने की तथा सहायक निदेशक काॅलेज शिक्षा डाॅ. राकेश हर्ष विशिष्ट अतिथि रहे। श्री ज्योति प्रकाश रंगा ने प्रभावी संचालन किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने कहा कि विकिरण अभिशाप है या वरदान यह मानव समाज पर ही निर्भर करता है। उन्होनें कहा कि यदि विकिरणों के चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को देखा जावे तो वरदान साबित होता हैं एवं परमाणु बम के संदर्भ में यह एक अभिषाप है। प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय में महापौर एवं कुलपति ने एक वटवृक्ष की पूजा अर्चना की तत्पश्चात प्राणीशास्त्र विभाग के म्युजियम का निरीक्षण किया। अतिथियों ने विभाग में स्थित दुर्लभ जन्तुओं के रखरखाव की विषेष रूप से सराहना की। अतिथियों ने डूंगर काॅलेज में शुक्रवार को ही इन्दिरा गांधी खुला विश्वविद्यालय के केन्द्र का फीता काटकर उदघाटन किया।
संगोष्ठी में अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. वी.के.सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के विषयों की महत्ती आवश्यकता है। उन्हानेें कहा कि आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विकिरणों का योगदान है। उन्होनें कहा कि सौर्य ऊर्जा का क्षेत्र हो या चिकित्सा क्षेत्र सभी जगह विकिरणों का उपयोग किया जाता है। प्रो. सिंह ने डूंगर काॅलेज में विकिरण जैविकी के क्षेत्र में चल रहे शोध कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठी का विद्यार्थियों को अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिये।
प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने विकिरणों की भौतिक संरचना का विस्तार से वर्णन करते हुए इस विषय में मिलने वाले नोबल पुरस्कारों कीे जानकारी साझा की। सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष ने औषधीय वनस्पतियों के सदुपयोग पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इनके अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की।
डाॅ. सोनू शिवा ने इण्डियन सोसायटी फोर रेडियेशन बायोलोजी के अध्यक्ष डाॅ. मधुबाला के संदेश का पठन किया।
मुख्य वक्ता डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने कहा कि तुलसी, पोदीना, आमला एवं ग्वार पाठा आदि वनस्पतियों के सेवन से विकिरणों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। आयोजन सचिव डाॅ. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि संगोष्ठी में डाॅ. अविनाश पारीक, डाॅ. ए.के.यादव, डाॅ. अरूणा चक्रवर्ती, डाॅ. विजय ऐरी, डाॅ. अनिला पुरोहित एवं डाॅ. नरेन्द्र भोजक ने विकिरणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
डाॅ. दीप्ति श्रीवास्तव ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

निर्यात बढने से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
देश में निर्यात प्रोत्साहन को बढावा देने हेतु बीकानेर जिला उद्योग केंद्र व बीकानेर जिला उद्योग संघ ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल, प्रशासनिक अधिकारियों एवं देश के उद्यमियों को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए बताया कि सभी राज्यों को देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुद्रढ़ बनाने के लिए निर्यात प्रोत्साहन को बढावा देते हुए अधिक से अधिक योजनाएं लागू कर उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोगों को निर्यात की और अग्रेषित करना चाहिए | भारत का दुनिया के हर हिस्से के साथ ट्रेड लिंक रहे हैं और हमें अब भारत की पुरानी इकोनोमी को वापस लाने की और महत्त्वपूर्ण प्रयास करने होंगे | वर्तमान में एक्सपोर्ट भारत की जीडीपी का 20 प्रतिशत है और इसमें अभी और वृद्धि की सम्भावनाएं हैं इस समय देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में चल रहा है इसमें हमारा लक्ष्य भारत में एक्सपोर्ट को बढाने का लक्ष्य भी है | जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि देश के सभी राज्यों में निर्यात प्रोत्साहन के सम्बंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कोंफ्रेसिंग के जरिये वर्चुअली संवाद कार्यक्रम रखा गया | वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा द्वारा निर्यात प्रोत्साहन हेतु राज्य में पूर्व से ही मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बीकानेर में भी सम्भाग स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया था | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्यात प्रोत्साहन हेतु उद्यमियों से किया गया मार्गदर्शन निश्चय ही नए उद्यमियों के लिए महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा | वर्तमान में राजस्थान सरकार भी अपने मिशन निर्यातक बनो के तहत राज्य के युवा उद्यमियों को निर्यात की और प्रोसाहित करने हेतु प्रयासरत है | इससे राज्यों की निर्यातक क्षमता बढ़ेगी और केंद्र व राज्य सरकार का यह कदम निश्चय ही देश के आर्थिक विकास में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा | इस अवसर पर सीए राकेश धायल, जय अग्रवाल, मनीष तापड़िया, किशन मूंधड़ा, अभिषेक कच्छावा आदि उपस्थित हुए |

IMG 20210806 WA0162 पाक विस्थापितों की समस्या... डूंगर कॉलेज में आयोजन...कल यहाँ लगेंगे टीके सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210806 WA0193 पाक विस्थापितों की समस्या... डूंगर कॉलेज में आयोजन...कल यहाँ लगेंगे टीके सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210805 WA0202 पाक विस्थापितों की समस्या... डूंगर कॉलेज में आयोजन...कल यहाँ लगेंगे टीके सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News