ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 168 बीकानेर - तालाब में नहाने गई लड़कियां डूबी, दो की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बारिश का पानी तालाब में आने के साथ डूबने की घटनाएं होने लगी है। बीकानेर के श्रीकोलायत में रविवार को तालाब में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। तलाब पर नहाने के लिए चार लड़कियां गई थी, लेकिन बुआ-भतीजी तालाब में कुछ आगे चली गईं। जहां पैर फिसलने से गहराई में डूब गईं। इनको बचाने के लिए अन्य दो लड़कियां भी आगे बढ़ी, लेकिन वो खुद डूबने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो को बचा लिया, लेकिन बुआ-भतीजी की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
श्रीकाेलायत से करीब 50 किलोमीटर दूर दासुड़ी गांव में यह तालाब गांव के पास में ही स्थित है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तालाब में पानी भी आ गया। रविवार को छैलूं कंवर और ज्योति कंवर अपनी दो सहेलियों के साथ नहाने चली गई। इस दौरान 16 साल की ज्योति और 18 साल की छैलू का पैर फिसल गया। दोनों तालाब में गहराई में चली गईं। डूबने लगी तो दोनों चिल्लाई। इस पर साथ में नहा रही लड़कियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। उल्टा वो खुद डूबने लगी। इस पर आसपास के ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर इन लड़कियों को बचाया। छैलूं और ज्योति कंवर को भी बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थी।
डॉक्टर ने मृत घोषित किया
ग्रामीण दोनों को पास ही स्थित अस्पताल भी ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव श्रीकोलायत की मोर्चरी में रखा गया। जानकारी में रहे कि बीकानेर के अनेक तालाब, बारिश के दिनों में पानी से भर जाते है जहाँ सुरक्षा के किसी तरह के इन्तजाम नहीं होते। जहा प्रति वर्ष डूबने की घटनाएं होती है।


Share This News