Thar पोस्ट। भूकंप के लिहाज से अब बीकानेर भी सुरक्षित नहीं है। यहाँ दूसरे दिन भी झटके महसूस किये गए। बीकानेर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई है । नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर आया । इसका केंद्र बीकानेर से 413 किमी उत्तर – पश्चिम उत्तर में 15 किमी की गहराई पर था कल बुधवार को भी बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे । रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 थी ।