ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210718 WA0095 चर्चा में : गैस सिलेंडर और चूल्हे का किया पूजन ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20210718 WA0094 चर्चा में : गैस सिलेंडर और चूल्हे का किया पूजन ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, बीकानेर। आज बीकानेर में महंगाई के विरोध में गैस चूल्हे और सिलेंडर की पूजा की गई। यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर ऋषि कुमार व्यास के नेतृत्व में रविवार को बढ़ती हुई महंगाई के मद्देनजर रसोई गैस सिलेंडर पर प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाकर पूजा की गई तथा महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि केंद्र सरकार की कुनीतियों के चलते आज देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। इस वजह से आम आदमी की कमर टूट सी गई है। आज प्रत्येक भारतीय परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने बताया कि कॉन्ग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी श्रंखला में रविवार को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में महंगाई के विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियां बेहद प्रतिकूल हो चुकी हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे समझ नहीं रही है। इसके दूरगामी बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे।


Share This News