ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210717 WA0150 देर रात जिला कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, रोड लाइट को लेकर दिए ये निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। शहर की सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार देर रात शहर का सघन दौरा किया। उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी शहर की स्ट्रीट लाइट्स की स्थिति देखी थी तथा अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देशित करते हुए, समय-समय पर इनका निरीक्षण करने को कहा था। इसके तहत शनिवार को भी नगर निगम, नगर विकास न्यास और बीकेईएसएल के अधिकारियों के साथ शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों का अवलोकन किया।उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर से दुर्गादास सर्किल, दीनदयाल सर्किल, उरमूल सर्किल, श्रीगंगानगर रोड, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, कोठारी अस्पताल, पूगल फांटा, पूगल रोड ओवरब्रिज, जैसलमेर रोड, नगर निगम रोड, जूनागढ़, अंबेडकर सर्किल, रानी बाजार ओवर ब्रिज, रानी बाजार चौराहा, गोगागेट, रामरतन कोचर सर्किल, सिने मैजिक रोड, औद्योगिक क्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग, नागणेचीजी मंदिर, मेडिकल कॉलेज सर्किल, पंचशती सर्किल, व्यास कॉलोनी मेन रोड, मूर्ति सर्किल, जेएनवी थाना रोड, सोफिया स्कूल, जयपुर रोड, हल्दीराम प्याऊ, म्यूजियम सर्किल आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि पिछले दस दिनों में रोड लाइट्स की स्थिति में सुधार हुआ है। इस स्तर को बनाए रखें तथा यदि कहीं रोड लाइट्स बंद मिलती हैं, तो उन्हें अविलम्ब ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण किए जाएंगे। वहीं प्रमुख मार्गों पर रोड लाइट्स चालू रहें, इसकी मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्रों के अनुसार प्रभारी अधिकारी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी हाई मास्क लाइट्स भी चालू रहें तथा रोड लाइट्स सम्बन्धित शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, बीकेइएसएल के प्रबंधक अर्पण दत्ता मौजूद रहे।


Share This News