ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 128 न लहंगा लाए और न ही हार...विवाह से ठीक पहले दुल्हन भड़की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। महिलाएं अब पहले की तुलना में अधिक मुखर होने लगी है। उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं था। अपने होने वाले जीवन साथी का काला रंग देखकर दुल्हन भड़क गई थी। जयमाल की रस्म हो चुकी थी। अब सात फेरे होने बाकी थे, तभी अचानक शादी न करने की खबर सुनकर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। फिर क्या था दुल्हन को मनाने का दौर शुरू हुआ, लेकिन दुल्हन मानने वाली नहीं थी। दुल्हन ने लड़के वालों को एक अटपटा सा जवाब भी दिया। दुल्हन ने कहा, न लहंगा लाए और न लाए हार, फिर हमारी चौखट पर क्यों लाए बारात। दुल्हन का जवाब सुनकर दूल्हा समेत सभी बाराती सन्न रह गए। हालांकि दुल्हन की मांग पूरा करने के लिए लड़के वाले राजी भी हो गए, लेकिन इसके बाद दूल्हा काला होने की बात कहते हुए दुल्हन ने शादी के लिए हामी नहीं भरी और बारात को वापस लौटा दिया। इससे पहले दोनों पक्ष सेंथल चौकी गए जहां पुलिस को दोनों पक्षों ने रिश्ता खत्म करने की बात लिखकर दे दी। 


Share This News