ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210717 WA0116 डॉ कल्ला को औद्योगिक विकास से जुडी समस्याएं बताई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्रों के समक्ष आ रही विभागीय समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि आपके मंत्रालय द्वारा 550 करोड़ के बजट में रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र व करणी औद्योगिक क्षेत्र की पानी की समस्या के निपटान के लिए शामिल किया गया है जिसके लिए हम आपका साधुवाद करते हैं और आशा भी करते हैं कि औद्योगिक क्षेत्रों में आ रही पानी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए क्योंकि ओधोगिक क्षेत्र की इकाइयां तथा आस पास की रिहायशी कोलोनियों के लिए जलापूर्ति एक ही पानी की टंकी से की जा रही है, जिससे ओधोगिक इकाइयों में जलापूर्ति प्रयाप्त मात्रा में नही होती है | और करनी औद्योगिक क्षेत्र में रिको द्वारा दी जा रही पीने के पानी की सप्लाई में फ्लोराइड ज्यादा होने से पानी पीने योग्य नहीं है इसके लिए जलदाय विभाग से अलग से पीने के पानी की पाइप लाइन प्राथमिकता के आधार पर डलवाई जाए। साथ ही अध्यक्ष पचीसिया ने डॉ. बी.डी. कल्ला को उद्योग मंत्री राजस्थान सरकार से वार्ता कर रिको से सम्बन्धित आ रही समस्याओं के निपटान करवाने के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के समय जहां सभी उद्योग मंथर गति से चल रहे हैं और दूसरी तरफ रिको लिमिटेड द्वारा सर्विस चार्ज में 10 प्रतिशत की वृद्धि कर उद्योगों के अस्तित्व पर ख़तरा पैदा कर दिया है साथ ही रिको लिमिटेड द्वारा सर्विस चार्ज अदायगी में जारी छूट की स्कीम जो कि 30 जून 2021 को समाप्त हुई थी की तिथि को आगामी मार्च 2022 तक आगे बढाया जाए ताकि उद्योगों को राहत मिल सके ।


Share This News