ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210715 WA0117 रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न<br>ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने सपत्नीक की मंगल आरती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन मंडप पूजन एवं प्रायश्चित कर्म हुए। वहीं दूसरे दिन नवचंडी गठन, धूपाधिवास, फलाधिवास, जलाधिवास, मूर्ति परिक्रमा, पितर स्थापना, प्रायश्चित हवन सम्पन्न हुए। अंतिम दिन गुरुवार को देव प्रतिमा पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ क्रम व पूर्णाहुति, आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प. पुरुषोत्तम व्यास ‘मीमांसक’ के आचार्यत्व में आयोजित हुआ। इसमें प. युगल नारायण रंगा, प. बलदेव दास रंगा, प. यगेश्वर व्यास, प. राजकुमार कल्ला, प. हरि नारायण व्यास, प. राकेश एवं प. राजेश व्यास सहित विभिन्न कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन किया गया। तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगल आरती के साथ संपन्न हुआ।


Share This News