Thar पोस्ट। स्कूल शिक्षा परिवार बीकानेर शाखा की एक संगोष्ठी स्थानीय मनोरमा विद्या निकेतन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज सिंह राजपुरोहित के दिशा निर्देशन में आयोजित हुई l आज की संगोष्ठी में मुख्य रूप से राजस्थान सरकार के शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी के आदेशों की अवहेलना के बारे में की गई । इस संगोष्ठी में यह निर्णय लिया गया कि कल दिनांक 12 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाए ज्ञापन के माध्यम से उनको राजस्थान सरकार तक यह अवगत कराने का निर्णय लिया कि सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक बिना टीसी एवं बिना किसी दस्तावेजों के प्रवेश का जो निर्णय लिया है वह विसंगति पूर्ण है हालांकि शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश शपथ पत्र से लिए जा सकते है बल्कि वह बालक किसी भी स्थिति में किसी भी स्कूल में अध्ययनरत न रहा हो । उन विद्यार्थियों को ही शपथ पत्र पर प्रवेश किया जाता है सरकारी आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि बिना किसी टीसी और दस्तावेजों के प्रवेश दिया जा सकता है इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की स्कूलों की शिक्षण शुल्क एवं पूर्व बकाया राशि ना केवल डूबेगी बल्कि अभिभावक अपने अपने बच्चों को आगामी कक्षाओं में भी प्रवेश दिलाएंगे जिससे कोरोना काल में जहां शिक्षा में अवरोध आया है वहां विद्यार्थियों को 2-3 कक्षाएं बढ़कर प्रवेश लेने का अवसर देकर सरकार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है । आज की संगोष्ठी में यह भी निर्णय लिया गया कि सरकार ने RTE का भुगतान वर्तमान तक नहीं किया है इस कोरोना काल में सभी स्कूल संचालक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उन्हें यदि सही समय पर आरटीई का भुगतान हो जाए तो उनके लिए कुछ हद तक सुविधा मिल सकती है। हरियाणा उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र दिल्ली उत्तराखंड आदि कई राज्यों ने 16 जुलाई से स्कूल खोलने का निर्णय ले चुके हैं जबकि राजस्थान सरकार अभी भी नींद में सो रही है सरकार की शिक्षा के प्रति मनसा समझ नहीं आ रही है इस संगोष्ठी में यह निर्णय लिया गया कि सरकार को जागृत किया जाए और बच्चों के भविष्य के प्रति सरकार कुछ सोचे और 16 जुलाई से स्कूल खोलने का आदेश दें आज के संगोष्ठी में शहर जिला अध्यक्ष श्री सवाई सिंह राजपुरोहित, मोडा राम जी भादू महासचिव लक्ष्मण व्यास घनश्याम स्वामी घनश्याम वालेचा चंपालाल प्रजापत , उमाना राम , एवं मीडिया प्रभारी सुरेंद्र डागा विशेष रूप से उपस्थित रहे