ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210711 WA0144 शहर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में नियुक्तियों पर चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ भवन में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य मुमताज अली भाटी सहित राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।चार सत्रों में आयोजित हुई जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि तथा वंदे मातरम गीत से हुआ।बैठक में कोरोना महामारी के कारण असमय मृत्यु का शिकार हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए जिला महामंत्री नरेश नायक ने शोक प्रस्ताव पढ़ा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता ही आमजन की सहायता के लिए सड़कों पर तत्पर दिखे जबकि कोंग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस आपदा में भी अवसर ढूंढने का प्रयास करते हुए केवल बयानबाजी और मोदी सरकार को बदनाम करने का कार्य किया है।

जिलाध्यक्ष सिंह ने शहर भाजपा द्वारा पिछले 3 माह की संगठनात्मक गतिविधियों और आंदोलनों की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी के “सेवा ही संगठन अभियान” और केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा महामारी के विकट दौर में उपलब्ध करवाई गयी विभिन्न चिकित्सकीय सहायताओं और ऑक्सीजन टैंकर की उपलब्धता करवाने इत्यादि की जानकारी प्रस्तुत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान को हथेली पर रखकर मानव, पशु पक्षी और सभी जरुरतमंदों के लिए सेवा कार्य किए हैं।

जिला उपाध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा ने जिला कार्यसमिति बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पूर्णतया विफल और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को जनसेवा के लिए तत्पर और प्राण और प्रण के साथ आमजन के लिए सहयोगी बताया।

राजनीतिक प्रस्ताव में विस्तार से बताया गया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कोरोना की प्रथम और द्वितीय लहर में किस प्रकार से आमजन को सुरक्षित रखने का कार्य किया। मोदी सरकार द्वारा अल्प समय में आत्मनिर्भर भारत अभियान के आह्वान पर दो स्वदेशी वैक्सीन के अनुसंधान, निर्माण और वितरण, जल थल और नभ से ऑक्सीजन की उपलब्धता करवाने, वेंटिलेटर, पीएम केयर्स फंड, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन प्लांट स्थापना, मास्क,पीपीई किट, सैनिटाइजर, रेमडेसिवीर इंजेक्शन और अन्य दवाइयों की उपलब्धता तथा विश्व में चल रहे सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के सुगम संचालन की बात सम्मिलित की गयी वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय पर पिछले 16 माह से ताला लगे होने और मुख्यमंत्री के क्वारंटाइन होने को निशाना बनाते हुए कार्यसमिति बैठक में राज्य में बेलगाम महिला और दलित अत्याचार, बलात्कार परीक्षाओं को लटकाने और भर्तियों को अटकाने, बिजली और पानी की दरों में बेतहाशा वृद्धि करने, किसानों और बेरोजगारों के साथ झूठे वादे करने, चिरंजीवी योजना का लाभ नहीं मिलने तथा रेमडेसिवीर इंजेक्शन पंजाब सरकार को देने, केंद्र द्वारा दिए गए वेंटिलेटर को कबाड़ में बदलने तथा वैक्सीन को खराब और कूड़ेदान में फेंकने के साथ-साथ वैक्सीनेशन के संबंध में विभिन्न प्रकार की अफवाहें और भ्रम फैलाने की बात भी रखी गई।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने भी राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अशोक गहलोत सरकार को जनविरोधी, अकर्मण्य, दिशाहीन और दो पाटों के बीच में फंसी हुई अस्थिर सरकार बताते हुए राज्य सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी।

बैठक में हाल ही में झालरापाटन में दलित युवक कृष्णा वाल्मीकि की नृशंस हत्या और उसके विरोध में जयपुर में प्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना का भी निंदा की गई।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता सुंदर सिंह भंडारी जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए स्व. भंडारी को सहज, सरल और आदर्श पुरुष की संज्ञा देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला ।

भाजपा जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित, राष्ट्रहित के प्रति संकल्पित और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मंडल और मोर्चा अध्यक्षों से अति शीघ्र कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही।जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बीकानेर की स्थानीय समस्याओं पर आधारित प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसमें बीकानेर में बढ़ते हुए अपराध, भ्रष्टाचार, नहरबंदी समस्या, टैंकर माफियाओं का राज, पानी-बिजली दरों में बढ़ोतरी, इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

इस प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री इन्द्रा व्यास और युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सिंह आडसर ने किया।

मुख्य अतिथि और प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मौलिक और वैचारिक समस्याओं का स्थान स्थाई समाधान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों और विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

पूनिया ने प्रदेश में पोपा बाई का राज बताते हुए कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आपसी लड़ाई के कारण प्रदेश में विकास ठप्प है और सरकार को आम आवाम की कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने संगठन गतिविधियों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सशक्त और स्वावलंबी मंडल, पार्टी को बूथ स्तर पर अजेय बनाने के लिए सक्रिय बूथ समितियां और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करने की बात कही।

संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में शहर भाजपा के सभी मंडलों में आयोजित हुई गतिविधियों का वृत्त मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, जेठमल नाहटा, कमल आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, मुकेश ओझा, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने प्रस्तुत किया जबकि विभिन्न मोर्चों द्वारा आयोजित की गई संगठनात्मक गतिविधियों का वृत्त मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, वेद व्यास, श्यामसुंदर चौधरी, उस्मान खलीफा, सोहनलाल चांवरिया और राजाराम बिश्नोई ने प्रस्तुत किया।

बैठक में शहर भाजपा द्वारा “सेवा ही संगठन” अभियान के तहत किए गए सेवा कार्यों तथा राज्य सरकार के खिलाफ किए गए विभिन्न आंदोलन को संकलित करते हुए तैयार किया गया ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतीकरण भी कार्यकर्ताओं के समक्ष दिखाया गया।

जिला कार्यसमिति बैठक का संचालन जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने किया।

जिला मंत्री कौशल शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया।बैठक के अंत में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य एडवोकेट मुमताज अली भाटी ने अतिथियों एवं कार्यसमिति बैठक में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यसमिति बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

जिला कार्यसमिति बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एड.मुमताज अली भाटी, विजय आचार्य, डॉ मीना आसोपा, मोहन सुराणा, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, नरेश नायक, अशोक प्रजापत, बंशीलाल तंवर, भानु व्यास, मधुरिमा सिंह, सुषमा बिस्सा, निर्मला खत्री, भगवान सिंह मेड़तिया, अरुण जैन, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, प्रोमिला गौतम, असद रजा भाटी, सुमन कंवर शेखावत, इन्द्रा व्यास, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवग, कमल आचार्य, मुकेश ओझा, चंद्र प्रकाश गहलोत, मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, उस्मान खलीफा, राजाराम विश्नोई, सुमन छाजेड़, श्यामसुंदर चौधरी, सोहनलाल चांवरिया, हुकमचंद सोनी, रमजान अब्बासी, डॉ अशोक मीणा, आईटी संयोजक सुशील आचार्य, संपत पारीक, पुखराज स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह आडसर, विजय सिंह पडिहार, सरस्वती विश्नोई, अशोक शर्मा, अर्जुन सिंह, जोगेंद्र शर्मा, आशा पारीक, उपासना जैन, कामिनी भोजक, रामकुमार व्यास, ओम राजपुरोहित, तरुण स्वामी, निरंजन सारस्वत, जोगेंद्र शर्मा, मनोज पारख, राजकुमार पारीक, आशा पारीक, लक्ष्मण मोदी, मनोज पुरोहित, विजय कोचर, कमल गहलोत, शिखरचंद डागा, राजेश आचार्य, तारा सोनी, सुनीता हटीला, अन्नू सुथार, योगेश सुथार, डॉ. गजेन्द्र वर्मा, पूर्व चांडक, महेंद्र सोलंकी, चतुर्भुज सारस्वत, अर्जुन कुमावत, मघाराम नाइ, उमाशंकर सोलंकी, आसकरण मारू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News