Thar पोस्ट, बीकानेर। डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (दिया) द्वारा समता नगर स्थित झुग्गी झोंपड़ी बस्ती में मेडीकल केंप लगाया गया। दिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत ने बताया कि सरदार मेडीकल कालेज एवं पीबीएम होस्पीटल के रेजीडेंट डाॅ. कौशल शर्मा, डाॅ. अभिषेक ढाका, डाॅ. रामनिवास जाखड़ तथा डाॅ. जगदेव पंवार के मार्गदर्शन में मेडीकल केंप लगाया गया। मेडीकल केंप में झुग्गी बस्ती में रहने वाले महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों सहित कुल 115 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मेडीकल टीम द्वारा बस्तीवासियों का ओक्सीजन लेवल, प्लस रेट तथा बोडी टेम्पेरेचर जांचा गया। सोशियल डिस्टेंसिंग, दो गज दूरी, मास्क है जरुरी, साबुन से बार बार हाथ धोने के लिए समझाया गया। विटामिन सी, पेरासिटामोल, एंटीबायोटिक, ऐलर्जिक एवं ओआरएस घोल की जानकारियां दी गई तथा दवाईयां व मास्क वितरण किये गये।
दिया एसोसिएशन के नीतेश जावा, मोहम्मद सलीम, राम सारस्वत, दीक्षांत गहलोत, संदीप रामावत, हिमांशु सारस्वत, गोपाल तेजस्वी तथा गायत्री परिवार महिला प्रकोष्ठ संयोजिका शोभा सारस्वत ने सहयोग किया। दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत द्वारा दिया राजस्थान के डाॅ. विवेक विजय, दिया वोलेंटियर्स तथा सहयोगी चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।