Thar पोस्ट, बीकानेर। आज सोशल मीडिया पर डूंगर कॉलेज को लेकर एक खबर वायरल हुई। इस पर डूंगर महाविद्यालय प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी की है। इसके अनुसार कॉलेज में स्नातक पार्ट तृतीय एवम स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध के परीक्षा फॉर्म जमा कराने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नही है।
प्राचार्य डॉ. जी. पी. सिंह ने बताया कि अंतिम तिथि के सम्बन्ध मेँ कुछ सोशल मीडिया पर गलत खबर चल रही हैं इससे विद्यार्थियों को परेशान होने की आवश्यकता नही है। डॉ
सिंह ने बताया कि विद्यार्थी 11 बजे से 2 बजे तक अपनी सुविधानुसार परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करा सकते है।। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में कोरोना संबंधी सरकारी दिशा निर्देशों की हर सम्भव पालना की जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दीं जा रही है।