ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210707 WA0105 कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री ने सिने अभिनेता श्री दिलीप कुमार के इंतकाल पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित देश के महान सिने अभिनेता श्री दिलीप कुमार के इंतकाल पर गहरा शोक जताया है।डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा भारतीय फिल्म इतिहास के सबसे महान और सफलतम अभिनेताओं में शुमार श्री दिलीप कुमार ने दशकों तक दिल को छू लेने वाली अदाकारी से सुनहले पर्दे पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वे संजीदगी से भरपूर दिलकश और बेजोड़ अभिनय के सरताज थे। दिलीप साहब ने अनगिनत कामयाब फिल्मों में संवाद की अदायगी से लेकर भावों के सम्प्रेषण तक अदाकारी के हर मुकाम पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने रजत पट पर अपनी भूमिकाओं से देश के जनमानस के दिलों पर राज किया और अभिनेताओं की कई पीढ़ियों को मुतास्सिर किया। उनके निधन से भारतीय सिने जगत में एक युग का अवसान हो गया है।कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री ने परवरदिगार से उनकी रूह को जन्नत में आला मुकाम अता करने तथा गमजदां परिजनों एवं उनके करोड़ों चाहने वाले को सब्र देने की दुआ की है।


Share This News