ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20251231 100334 बीकानेर में करोड़ों रुपये की संपत्तियां सीज, पुलिस कार्रवाई से इलाके में सनसनी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में आज की गई कार्रवाई चर्चा में रही। भारी पुलिस बल के बीच हिस्ट्रीशीटर मुराद, लादेन व तालिबान की डेढ़ करोड़ रूपयों की संपत्तियां फ्रीज की गई है। यह कार्रवाई दिल्ली की स्पेशल कोर्ट से आदेश लेकर एसपी मृदुल के निर्देशन में सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के भुट्टों के बास स्थित एक मकान व मुक्ताप्रसाद नगर स्थित निर्माणाधीन मकान व दुकानें फ्रीज कर दी गई है। 

1004630223 बीकानेर में करोड़ों रुपये की संपत्तियां सीज, पुलिस कार्रवाई से इलाके में सनसनी Rajasthan News Portal देश

भुट्टों का बास निवासी मुराद हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हथियार तस्करी, नशा तस्करी व मारपीट के 17 मुकदमें दर्ज हैं। वह अभी मारपीट के मामले में जेल में बंद है। मुराद के पुत्र लादेन के खिलाफ हथियार तस्करी, नशा तस्करी व मारपीट के 10 मुकदमें दर्ज है। वहीं उसके भाई तालिबान पुत्र मुराद के खिलाफ 5 मुकदमें दर्ज है।पुलिस ने बताया कि लादेन व तालिबान हेरोइन तस्करी के मामले में अभी जेल में बंद है। दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में बीकानेर पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति फ्रीज करने की अर्जी लगाई थी। पुलिस ने कोर्ट में इस बात के सबूत दिए कि इन बाप-बेटों ने मिलकर नशा तस्करी से जो धन कमाया, उसी से ये संपत्तियां खरीदी गई है। एसपी मृदुल कच्छावा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड पर हैं। इसके लिए व्हाट्स एप्प नंबर भी जारी किया गया है।


Share This News