ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 राजस्थान में मॉनसून की रफ्तार कमजोर पड़ी, कुछ दिन और बारिश नहीं Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ उत्तर भारत के राज्यों की ओर शिफ्ट होने से प्रदेश में बारिश का दौर धीमा हुआ है। कुछ दिन बारिश कम होगी। पश्चिमी राजस्थान शुष्क रहेगा। हालांकि विभाग ने शनिवार को 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर और भरतपुर संभाग के लिए बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और उदयपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अलवर में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई। टहला में 64 मिमी, तिजारा में 60 मिमी, लक्ष्मणगढ़ में 39 मिमी, किशनगढ़बास में 30 मिमी, खैरथल में 25 मिमी, प्रतापगढ़ में 29 मिमी और अलवर शहर में 30 मिमी बारिश हुई।


Share This News