ताजा खबरे
चुनाव : नामांकन आज से, पहले दिन केवल निर्दलीय भरेंगे!राजस्थान में पलटेगा मौसम, आज से फिर सक्रिय होगाबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का किया सम्माननेपाल में भीषण बाढ़ में 750 लोग लापतासड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायलचुनाव: मतदान की तारीखों में फेरबदल, अब इस दिन वोटिंगभाजपा में टिकट दावेदारी के बीच केंद्रीय मन्त्री ने कही ये बातचुनाव: गुरुवार से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रियानिकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिला अग्रवाल समाज का प्रतिनिधिमंडलचुनाव से पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 हजार से अधिक वाहनों की सघन जांच
IMG 20260806 094312 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बाल-बाल बचे Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट। एक विमान हादसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल बाल बच गए। ट्रम्प को ले जा रहा उनका मिलिट्री हेलिकॉप्टर और एक यात्री विमान कथित तौर पर एक-दूसरे के बेहद करीब पहुंच गए. इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या आसमान में कोई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया? अब अमेरिकी एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं. आखिर यह स्थिति पैदा ही क्यों हुई, चूक किसकी थी. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों की जांच इस बात को लेकर चल रही है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहा मिलिट्री हेलिकॉप्टर इस हफ्ते वॉशिंगटन के ऊपर उड़ रहे एक यात्री विमान के बहुत करीब पहुंच गया था

व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को किसी भी समय कोई खतरा नहीं था. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के ऊपर उड़ान के दौरान “मरीन वन” हेलिकॉप्टर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच बातचीत में कुछ गड़बड़ी हो गई थी. रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से कहा गया है कि मरीन वन और यात्री विमान के बीच की दूरी एक मील से भी कम रह गई थी.


Share This News