ताजा खबरे
चुनाव : नामांकन आज से, पहले दिन केवल निर्दलीय भरेंगे!राजस्थान में पलटेगा मौसम, आज से फिर सक्रिय होगाबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का किया सम्माननेपाल में भीषण बाढ़ में 750 लोग लापतासड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायलचुनाव: मतदान की तारीखों में फेरबदल, अब इस दिन वोटिंगभाजपा में टिकट दावेदारी के बीच केंद्रीय मन्त्री ने कही ये बातचुनाव: गुरुवार से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रियानिकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिला अग्रवाल समाज का प्रतिनिधिमंडलचुनाव से पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 हजार से अधिक वाहनों की सघन जांच
IMG 20241023 101608 पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान ब्लास्ट में 14 की मौत Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पाकिस्तान में धमाका। 14 की मौत। पाक के नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक शांति रैली के दौरान हुए ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के अधिकारियों के मुताबिक, यह धमाका स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली में हुआ। स्वात पुलिस ने कहा कि 14 लोगों की जान चली गई है जबकि करीब 15 लोग गंभीर तौर पर घायल हैं। स्वात की रैली में धमाका फिदायीन हमले जैसा लग रहा है। इसकी तुरंत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्वात में इस शांति रैली का आयोजन स्वात अमन जिरगा यानी स्थानीय जनजातीय परिषद की तरफ से किया गया था। रैली की मकसद इलाके में शांति स्थापित करने की मांग करना था। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Share This News