ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड्स हटाने के 3 दिन बाद नई दिल्ली में सख्त एक्शन हुआ है। दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सभी अवैध अतिक्रमण और सुरक्षा घेरे हटा दिए गए हैं। तथा उन अवैध ढांचों को हटा दिया है जो पाकिस्तानी दूतावास के वीजा अनुभाग के पास अवैध तरीके से बने हुए थे। भारत का ‘टिट-फॉर-टैट’ एक्शन माना जा रहा है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की उस हरकत के ठीक तीन दिन बाद हुई है, जब उसने इस्लामाबाद में इंडियन हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा ढांचे को मनमाने ढंग से हटा दिया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इंडियन हाई कमीशन के बाहर लगे पार्किंग पोल हटा दिए थे। जिसके बाद नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बनी कुछ अनधिकृत संरचनाओं और अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया है। ये ढांचे पाकिस्तानी मिशन के वीजा सेक्शन के पास थे और हाई कमीशन के तय परिसर की सीमा के बाहर बने हुए थे, जिन्हें बुलडोजर चलाकर साफ कर दिया।


Share This News