ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
SAVE 20260801 201646 रंगीलो सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विधायक सिद्धि कुमारी, आईएएस सैलजा पांडेय एवं आरपीएस शालिनी बजाज ने दी शुभकामनाएं।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा 08 अगस्त को आयोजित होने वाले “रंगीलो सावन महोत्सव” के पोस्टर का शुक्रवार को विधायक सिद्धि कुमारी, आईएएस अधिकारी शैलजा पांडेय एवं आरपीएस शालिनी बजाज के करकमलों द्वारा भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर तीनों अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला विंग की पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि सावन का पावन महीना भक्ति, श्रद्धा और उपासना का प्रतीक है। ऐसे पवित्र अवसर पर महिलाओं के लिए आयोजित “रंगीलो सावन महोत्सव” नारी शक्ति के सम्मान, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

आईएएस पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

शालिनी बजाज ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं पर आधारित यह आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक गौरव की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने महिला विंग की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

महिला विंग की जिला अध्यक्ष ममता राठी ने बताया कि “रंगीलो सावन महोत्सव” का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, राजस्थानी संस्कृति का संरक्षण करना तथा आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सावन क्वीन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक खेल, मनोरंजक गतिविधियां एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन, जिला महिला विंग की महामंत्री सरिता नाहटा, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष हिना बाफना, मंत्री राधिका लोहिया, भव्या बाफना सहित महिला विंग की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Share This News