ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20260801 075148 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, संचालिका समेत 4 गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर की जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड स्थित राजनगर पेट्रोल पंप के सामने एक कमर्शियल बिल्डिंग में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फारऐवर न्यू गोल्डन स्पा पर छापा मारकर संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लोगों की ओर से स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी के बाद कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। डस्टबिन से भी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्पा संचालिका सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। मामले में अनैतिक देह व्यापार से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Share This News