ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
SAVE 20260727 223626 scaled 13वीं कूडो ( जैपनीज मिक्सड कॉम्बैट स्पोर्ट्स) जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प व टूर्नामेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। 13वीं कूडो ( जैपनीज मिक्सड कॉम्बैट स्पोर्ट्स) जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प व टूर्नामेंट 26, 27 व 28 जुलाई को

बीकानेर / कूडो मार्शल आर्ट सोसाइटी के द्वारा 13वीं कूडो (जेपनीज मिक्स्ड़ स्पोर्टस् कॉम्बेट) जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प व टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 28 जुलाई तक पी एस टी मार्शल आर्ट एकेडमी, शिव वैली, गंगाशहर रोड बीकानेर में किया जायेगा।

कूडो बीकानेर की सैन्सई सोनिका सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की विभिन्न स्कूलों व ओपन वर्ग के छात्र-छात्राएं इस ट्रेनिंग कैम्प व टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। सैन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष टूर्नामेंट से पूर्व विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को कूडो खेल के नये वर्जन का अपडेट मिल सके, इस ट्रेनिंग कैम्प में कूडो राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी प्रीतम सैन के द्वारा कूडो जैपनीज मिक्सड कॉमबेक्ट स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के दावपेच का अभ्यास कराया जायेगा।

उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 27 जुलाई को 13वीं कूडो जिला स्तरीय टूर्नामेंट तथा 28 जुलाई को 2री बीकानेर जिला कूडो फेडेरेशन कप का आयोजन महिला व पुरुषों के विभिन्न आयु व भार वर्ग, सब जुनियर, जुनियर, कैडेट्स व सीनियर में की जायेगी जिसमे 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है।

सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए मैडल व प्रमाण पत्र के अलावा और भी आकर्षित उपहार दिये जायेंगे। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिये विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।


Share This News