







Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने चुनाव कार्यक्रम पेश करते हुए बताया कि 17 अगस्त को चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा, जबकि 22 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से चुनाव कराए जाएंगे और 15 नवंबर 2026 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हाईकोर्ट में पेश कार्यक्रम के अनुसार 19 सितंबर को नगर निकायों के अध्यक्ष (चेयरमैन) और 20 सितंबर को उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) का चुनाव होगा, जबकि 23 सितंबर से पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि याचिकाकर्ता की तरफ से इस चुनाव कार्यक्रम का विरोध किया गया लेकिन हाईकोर्ट ने इसे मंजूरी दे दी है।

यह लगभग वही टाइम लाइन है जो राज्य निर्वाचन आयोग बता रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पेश होने के बाद 90 में चुनाव पूरे करवाने की बात कही थी। पूर्व में सरकार ने 31 अगस्त तक ओबीसी आयोग की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को देने की बात कही थी। इसके बाद 90 दिन की समय सीमा लगभग 90 नवंबर में ही पूरी हो रही थी। पिछले सप्ताह सुनवाई में हाईकोर्ट ने पंचायत व निकाय चुनावों में देरी को लेकर राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयुक्त व ओबीसी आयोग को तलब करते हुए जमकर फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने सरकार को को निर्देश दिए थे लेकिन 20 अगस्त को होने वाली सुनवाई तक चुनाव की तारीखों शेड्यूल लेकर आएं। राज्य सरकार आज कोर्ट ने चुनाव के शेड्यूल के साथ पहुंची।
