







Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के जांगलू गांव में एक कलियुगी पुत्र ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात जांगलू गांव की सरहद में स्थित एक खेत की ढाणी में 50 वर्षीय गंगाविशन बिश्नोई और उसके 24 वर्षीय बेटे राजाराम बिश्नोई के बीच किसी घरेलू बात या जमीन-जायदाद से जुड़े मसले को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी।

इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे राजाराम ने गुस्से में आकर उसने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से पिता गंगाविशन पर जानलेवा वार कर दिए।कुल्हाड़ी के गहरे घाव सिर और गर्दन पर लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया, जिससे गंगाविशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिले की पांचू थाना पुलिस को मिली। नोखा सीओ जरनैल सिंह और पांचू थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भागने की फिराक में घूम रहे मुख्य आरोपी बेटे राजाराम बिश्नोई को राउंडअप कर लिया। सोमवार सुबह पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और खून से सने मिट्टी के नमूने तथा वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पांचू राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
