ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
SAVE 20260720 143716 बीकानेर शहरी परकोटे में पैदल चले जिला कलेक्टर, लिया व्यवस्थाओं का जायजा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने किया शहरी क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण, सात दिन में सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश।

बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने सोमवार सुबह नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने केईएम रोड से निरीक्षण प्रारंभ किया। इसके बाद कोटगेट, सिटी कोतवाली, रामपुरिया हवेलियां, मोहता चौक, नाइयों की गली, सब्जी बाजार, चूड़ी बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए बीकाजी की टेकरी तक पैदल पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का तीन दिन में विस्तृत सर्वे किया जाए तथा अगले सात दिनों में आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना हो।

जिला कलेक्टर ने बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र की सड़कों के क्षेत्राधिकार से संबंधित समस्त जानकारी बीडीए की वेबसाइट पर अपलोड की जाए, जिससे संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र के अनुसार नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित कर सकें। आमजन को भी इसकी जानकारी रहे।

जिला कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को शहर की साफ-सफाई के लिए नियुक्त टीमों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर रोड लाइट्स को सुचारु रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विमल गहलोत, अधिशाषी अभियंता श्री कमल खत्री निगम सचिव श्री जगमोहन हर्ष सहित बीडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News