ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
IMG 20241023 101608 मॉनसून हुआ एक्टिव, इन 28 जिलों में होगी बारिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते शुरु में जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ जिलों हिस्सों में बारिश शुरू होगी। इसके बाद 22 व 23 जुलाई को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। यहां 22 से 28 जुलाई के बीच बारिश का दौर शुरू होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के करीब 28 जिलों -अजमेर, अलवर, जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, सीकर, टोंक सहित अन्य  में 20 से 22 जुलाई तक मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी राजस्थान में चूरू, हनुमानगढ़, डीडवाना-कुचामन में 20-22 जुलाई तक, वहीं श्रीगंगानगर, पाली, नागौर, जालोर में 21-22 जुलाई तथा बालोतरा-बीकानेर में 22 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।


Share This News