ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20260629 234309 इस नंबर पर Hi लिखने से 27 सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अब प्रदेश के नागरिक केवल एक व्हाट्सएप संदेश भेजकर कई सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे .नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को 9461062705 नंबर पर “Hi” टाइप कर भेजना होगा। राजस्थान सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई-मित्र की सेवाओं को अब व्हाट्सएप पर उपलब्ध करा दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर में आयोजित 29वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस के उद्घाटन अवसर पर  ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही इसके बाद ई-मित्र की 27 सेवाओं का मेन्यू खुल जाएगा, जहां से विभिन्न सरकारी सुविधाओं का चयन किया जा सकेगा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिजली और पानी के बिल जमा करने, जाति, मूल निवास, ईडब्ल्यूएस, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए आवेदन करने तथा कई दस्तावेज डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले एक दशक में डिजिटल तकनीक और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) ने सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है और बीच की अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है।


Share This News