IMG 20241023 101608 3 बीकानेर के नाल-पलाना के बीच बनेगा गुड्स ट्रेन बाईपास Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। अनुमानित 450 करोड़ की आएगी लागत। बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर रेलवे स्टेशन के यार्ड का ट्राफिक भार कम करने, सुगम रेल संचालन एवं गुड्स ट्रेनों को नियत समय से पूर्व गन्तव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से नाल-पलाना बाईपास रेलमार्ग का निर्माण किया जाएगा। कुछ दिन पहले (21 जून)को बीकानेर दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बाईपास की घोषणा की थी।

बीकानेर मंडल में माल परिवहन को अधिक सुगम एवं दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत नाल–पलाना के मध्य गुड्स ट्रेन बाईपास रेलमार्ग विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है तथा इस पर लगभग ₹448 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।

यह बाईपास आकार में भले ही छोटा होगा, लेकिन परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके निर्माण के बाद जैसलमेर की ओर से आने वाली मालगाड़ियां बीकानेर स्टेशन एवं यार्ड में प्रवेश किए बिना सीधे मेड़ता रोड की दिशा में संचालित हो सकेंगी। इससे बीकानेर यार्ड पर मालगाड़ियों का दबाव कम होगा तथा परिचालन अधिक सुचारु एवं कुशल बनेगा।

नई रेल लाइन के माध्यम से मालगाड़ियों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, जिससे रेलवे की माल परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही बीकानेर शहर में अनावश्यक रेल यातायात कम होने से शोर एवं प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
यह परियोजना रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, परिचालन क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य की माल परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।


Share This News