ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
SAVE 20260522 130147 केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा, यातायात व्यवस्था बदली, ये है रुट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए बीकानेर में व्यापक स्तर पर यातायात व्यवस्था बदली गई है। बीकानेर नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। नाल एयरपोर्ट से स्वामी केशवानन्द विश्वविद्यालय तक का मार्ग पूरी तरह प्रभावित रहेगा। भीमसेन सर्किल से सोफिया स्कूल चौराहे तक के मार्ग पर भी यातायात बाधित रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से सोफिया स्कूल चौराहे से म्यूजियम सर्किल तक के सड़क मार्ग को पूरी तरह से ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। इसके साथ ही

  • ​25 मई: दोपहर 3:00 बजे से रात 12:00 बजे तक।
  • ​26 मई: सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक।

​विभिन्न रूटों के लिए वैकल्पिक मार्ग

​बाहर से बीकानेर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं:

  • ​जयपुर रोड से: हल्दीराम प्याऊ, सोफिया स्कूल चौराहा से जेएनवीसी थाना रोड होते हुए मूर्ति सर्किल / शिवबाड़ी चौराहा से शहर में प्रवेश।
  • ​जैसलमेर रोड से: गांधी प्याऊ से शोभासर चौराहा, करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र होते हुए सुपर मार्केट होकर एंट्री।
  • ​छत्तरगढ़-खाजूवाला से: शोभासर बाईपास चौराहा से करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र होते हुए सुपर मार्केट के रास्ते प्रवेश।
  • ​नापासर रोड से: नापासर चौराहा से जोधपुर बाईपास होते हुए जोहड़ बीहड़ मार्ग से शिवबाड़ी चौराहा होकर शहर में आवाजाही।

यहां रहेगा डायवर्जन

  1. ​जैसलमेर रोड: गांधी प्याऊ
  2. ​छत्तरगढ़ रोड: शोभासर चौराहा
  3. ​श्रीगंगानगर रोड: बीछवाल बाईपास चौराहा
  4. ​जयपुर रोड: जयपुर बाईपास सर्किल (वैष्णो धाम-डीमार्ट)
  5. ​नापासर रोड: नापासर चौराहा

​बीकानेर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा और जाम से बचने के लिए तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति या रास्ते से जुड़ी पूछताछ के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8764852595 पर संपर्क किया जा सकता है।


Share This News