ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
SAVE 20260511 145129 केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर को सौगात, जिले के 40 राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे सवा करोड़ रुपए के स्मार्ट बोर्ड-फर्नीचर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री मेघवाल की पहल पर सीएसआर मद से हुडको करवाएगा उपलब्ध।गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में शिक्षा विभाग को सौंपे जाएगे समस्त संसाधन

बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर को एक और सौगात देने जा रहे हैं। उनकी अनुशंसा और पहल पर जिले के 40 राजकीय विद्यालयों में डिजिटल कक्षा बोर्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक विद्यालय के पचास-पचास विद्यार्थियों के लिए आरामदायक फर्नीचर (डयूल डेस्क) भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री की अभिशंषा पर यह सभी व्यवस्थाएं आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) द्वारा काॅरपोरेट सोशल रिसपोन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद के तहत किया जाएगा। जिस पर लगभग सवा करोड़ रुपए व्यय होंगे।

केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने बताया कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया हों, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में 65 इंच का स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे बीकानेर संसदीय क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल बोर्ड से बच्चे अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ सकेंगे तथा पाठ्यक्रम को अधिक बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

प्रत्येक पंचायत समिति के विभिन्न स्कूलों को मिलेंगे स्मार्ट बोर्ड

श्री मेघवाल ने बताया कि हुडको द्वारा जिले के 40 स्कूलों को यह सामग्री दी जाएगी। इसमें बीकानेर पंचायत समिति के दस, श्रीडूंगरगढ़ के सात, लूणकरणसर और कोलायत के छह-छह, खाजूवाला, नोखा के चार, पांचू और पूगल के दो-दो तथा बज्जू खालसा का एक विद्यालय सम्मिलित है।

गुरुवार को शिक्षा विभाग को करेंगे समर्पित

केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल 14 मई को यह सभी संसाधन शिक्षा विभाग को समर्पित करेंगे। इसके लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुजानदेसर में कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां केन्द्रीय मंत्री द्वारा एक लैब का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही हुडको के अध्यक्ष श्री संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा यह संसाधन केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में शिक्षा विभाग को सौंपे जाएंगे। इस दौरान सभी संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधान मौजूद रहेंगे।


Share This News