SAVE 20260501 170831 पीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्ध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। प्रचंड गर्मी को देखते हुए पीबीएम अस्पताल परिसर में मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा निशुल्क पंखा तथा शीतल जल व्यवस्था की जा रही है। इस पुनीत कार्य के लिए शुक्रवार को श्री गोपाल लाल बांठिया द्वारा अपने पिता श्री रतन लाल बांठिया की स्मृति में पांच पंखे भेंट किए गए। यह पंखें अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दिए जाएंगे। इस दौरान ट्रोमा सेंटर के पीएमओ डॉ. एलके कपिल, मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास, मुनिराम सोनी, चंदन ठाकुर मनीष गोरछिया आदि मौजूद रहे।


Share This News