ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20260501 221432 scaled रौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ग्लोबल ऑटोमोबाइल ब्रांड रिनॉल्ट की बहुप्रतीक्षित एसयूवी न्यू डस्टर का आज बीकानेर स्थित रौनक रिनॉल्ट शोरूम में भव्य अनावरण किया गया। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट को नई पहचान देने वाली डस्टर करीब सात वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर नए और आधुनिक रूप में प्रस्तुत हुई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार देवाराम सैनी, जिला परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या तथा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों की उपस्थिति में न्यू डस्टर का औपचारिक अनावरण किया गया।
इस अवसर पर जुगल राठी ने कहा कि “देर आए, लेकिन दुरुस्त आए” की कहावत को सार्थक करते हुए यह वाहन अत्याधुनिक फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में पुनः अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है।
शोरूम प्रबंधक हेमंत पारीक ने उपस्थित ग्राहकों को वाहन के तकनीकी फीचर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों में इस मॉडल को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जिसके परिणामस्वरूप पहले ही दिन प्री-बुकिंग के आधार पर दो वाहनों की डिलीवरी की गई तथा नौ अन्य ग्राहकों ने बुकिंग करवाई। कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें संजय सांड (जैन), प्रेम जोशी, मनोज बजाज, विनोद गोयल, जय दयाल डूडी, विनोद भोजक, बृजमोहन रामावत, रमेश पारीक, यशपाल गहलोत, साजिद सुलेमानी, सूरज सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, आजेंद्र सिंह शेखावत, मीडिया संवाददाता सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। अंत में रिनॉल्ट परिवार द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।


Share This News