ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला कलेक्टर निशांत जैन से दूरभाष पर वार्ता कर बीकानेर के सांखला रेलवे फाटक एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति में आमजन को हो रही परेशानी से अवगत कराया। पंचारिया ने बताया कि दोनों रेलवे फाटकों पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वन्दे मातरम मन्च ने इसकी मांग उठाई। इसके साथ ही देहात अध्यक्ष ने बताया कि जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि गत वर्ष प्रशासन द्वारा इन स्थानों पर छाया टेंट की व्यवस्था कर आमजन को राहत दी गई थी। इस वर्ष भी गर्मी के विकराल रूप को देखते हुए सांखला एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर शीघ्र छाया टेंट लगवाने की मांग की गई।
इस पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आदेश जारी करने की बात कही तथा आश्वस्त किया कि कल से दोनों स्थानों पर टेंट व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि जाम के दौरान खड़े आमजन को राहत मिल सके।
मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय लेना सराहनीय है और इससे हजारों शहरवासियों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी। वंदे मातरम मंच के विजय कोचर ने आभार जताया।


Share This News