ताजा खबरे
IMG 20251110 202929 अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर को परिवार ने बताया अफवाह, भड़की हेमा मालिनी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मीडिया हाउस व देश के प्रमुख चैनलों पर चल रही धर्मेंद्र के निधन की खबर को उनके परिवार वालों ने अफवाह बताया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते 11 दिनों से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उनका पूरा परिवार उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा था। सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन मंगलवार सुबह अफवाह फैल गई कि धर्मेंद की मौत हो गई है। इसका परिवार ने खंडन किया और बेटी ईशा अंंबानी ने अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया। अब इस पर हेमा मालिनी का भी रिएक्शन सामने आ गया है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।

हेमा मालिनी ने मौत की अफवाह का खंडन करते हुए लिखा, ‘जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।’


Share This News