ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20251013 WA0010 scaled केन्द्रीय मंत्री ने किया खादी ग्रामोद्योग भवन का उद्घाटन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में क्षेत्रीय समग्र लोक विकास संघ के खादी ग्रामोद्योग भवन का उद्घाटन किया। इस भंडार के नवीनीकरण के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की योजना के अनुसार 15 लाख रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में संकल्प को साकार करने में खादी और खादी से जुड़े कामगारों, कारीगरों और व्यवसायियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। खादी का काम बढ़ने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अधिक से अधिक परिवारों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी को चाहिए कि वे खादी को मजबूत करें तथा कम से कम खादी का एक उत्पाद जरूर खरीदे। उन्होंने स्वदेशी के प्रोत्साहन का संदेश दिया तथा स्वयं भी खादी की जैकेट खरीदी। मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस योजना से भंडार की बिक्री बढ़ेगी। संस्था के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने बताया कि भंडार पर 13 राज्यों के खादी के उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। इस दौरान श्रीमती सुमन छाजेड़, खादी संस्था के मंत्री श्री कैलाश चंद पांडे, श्री भवगती पारीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Share This News