ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250929 094922 देर रात कोटेगेट पर लोगों ने मनाया जश्न Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में भारत की जीत का जश्न मसनाय गया। जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी बीकानेर के कोटगेट पहुंचे। जहां जीत की खुशी मनाई गई। दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के खिताबी मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। जहां मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, वहीं मैच के बाद ट्रॉफी समारोह ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया।

भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इस वजह से पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन करीब दो घंटे तक अटका रहा। नकवी लगातार भारतीय टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई खिलाड़ी मंच पर नहीं आया। नकवी इंतजार करते रहे और फिर कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। PCB चीफ नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम बाहर आई तो भारतीय फैंस ने इंडिया-इंडिया के नारे लगाए। भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जश्न किसी तरह कम नहीं होने दिया। हार्दिक पांड्या ने कप्तान रोहित शर्मा की नकल करते हुए ट्रॉफी की ओर मजेदार अंदाज में वॉक किया, जिस पर पूरी टीम हंसी-ठहाकों में डूब गई। खिलाड़ी मैदान पर जमकर झूमे और जीत का पूरा आनंद लिया।


Share This News