IMG 20250527 111143 2 इस साल नहीं होंगे निकाय चुनाव ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस साल निकाय चुनाव नही होंगे। प्रदेश के निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष नवंबर तक मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके अलावा राज्य ओबीसी आयोग भी तीन माह में ओबीसी का डाटा एकत्रित कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगा.

तो कब होंगे निकाय चुनाव?

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि नवंबर या दिसंबर के पहले पखवाड़े तक यह काम पूरा हो जाएगा और ओबीसी के आंकड़े भी आ जाएंगे. ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद वार्ड और निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. यह सब कार्यक्रम दिसंबर के पहले पखवाड़े में पूर्ण हो जाएंगे और इसके बाद हम राज्य निर्वाचन आयोग को जनवरी में एक राज्य एक चुनाव के तहत चुनाव कराने का अनुरोध करेंगे. वहीं इससे अब यह बात साफ हो गई है कि अब निकाय चुनाव अगले साल 2026 की शुरुआत में ही होंगे।

राज्य ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 3 महीने का समय मांगा है. आयोग का कहना है कि दिसंबर 2025 तक ही वह रिपोर्ट सौंप पाएगा. अब ऐसे में यह साफ है कि चुनाव दिसंबर के बाद ही करवाए जा सकते हैं।


Share This News