ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250830 WA0014 scaled अवैध जल कनेक्शन काटने के निर्देश: जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता (शहरी) श्री मनीष बेनीवाल ने शनिवार को बीकानेर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रगतिरत योजना के प्रथम पैकेज के कार्यों का निरीक्षण किया।
मुख्य अभियंता ने रॉ वॉटर जलाशय शोभासर तथा बीछवाल के कार्यों का जायजा लिया तथा इनकी भौतिक प्रगति को आगामी गर्मी से पहले पूर्ण करने के फर्म और अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए। बीछवाल स्थित निर्माणाधीन रॉ वॉटर पंप हाउस को शीघ्र पूर्ण करने के लिए पाबंद किया गया। इन कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक संपन्न करने के लिए फर्म और अभियंताओं को निर्देश दिए।

विभागीय परिसर के सभागार में क्षेत्र बीकानेर और श्रीगंगानगर के समस्त अभियंताओं की शहरी जल योजनाओं से संबंधित मीटिंग हुई। इसमें शहर की जलापूर्ति की जानकारी लेकर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के जिन शहरों में वर्तमान में 48 घंटे से जलापूर्ति की जा रही है, उनमें जलापूर्ति का समय घटाकर 24 घंटे में करने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने के लिए निर्देशित किया।

बैठक के दौरान अंतिम छोर की बस्तियों में पर्याप्त दबाव से जलापूर्ति करने, अवैध कलेक्शन काटने, जलापूर्ति के दौरान फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी गई।
मुख्य अभियंता (शहरी) के साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रवीण आकोदिया, अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, अधिशासी अभियंता नितेश सागर तथा फर्म के प्रतिनिधि जगदीश और अन्य अभियंता साथ रहे।


Share This News