ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 1 15 जिलों में फिर होगी तेज बारिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मॉनसून अति सक्रिय है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोटा, अजमेर व जोधपुर संभाग के 15 जिलों में मौसम केन्द्र ने अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बिहार के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर अवदाब में परिवर्तित हो चुका है तथा वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी 48 घंटों में धीरे-धीरे आगे बढ़ने की आशंका है। यह तंत्र शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा जयपुर, उदयपुर, भरतपुर संभाग में भारी बारिश होने की आशंका है। जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग के जिलों में 19 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की आशंका है। राज्य में 20 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की संभावना है। गुरुवार को राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर चला। सर्वाधिक बारिश बांरा के अटरू में 79, जैसलमेर में 67, निर्झारना में 83, हनुमानगढ़ में पीलीबंगा में 110, भादरा में 66, झुंझुनूं में मंडावा में 75, कोटा के सांगोद में 97 मिलीमीटर बारिश हुई।


Share This News