IMG 20250527 111143 1 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज जयपुर में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के जयपुर के दादिया गाँव मे केद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चौमूं के दादिया गांव में आयोजित सहकार एवं रोजगार उत्सव में भाग लेना है, लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थ भी काफी गहरे माने जा रहे हैं। खासतौर पर भाजपा के प्रदेश संगठन को लेकर उनकी प्रस्तावित ‘वन टू वन’ बैठकें अहम मानी जा रही हैं, जिनसे संगठनात्मक बदलावों की संभावना जताई जा रही है।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, सांसद-विधायक और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आयोजन को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 को समर्पित किया गया है।


Share This News