IMG 20250527 111143 बीकानेर में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, आरोपी कार्मिक एपीओ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक कार्मिक को महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एपीओ किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ सहकर्मी द्वारा कार्यस्थल पर कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना 22 मई की है, लेकिन आरोपी कार्मिक को एपीओ करने की कार्रवाई 52 दिन बाद मंगलवार को की गई। पीड़िता की ओर से दी गई लिखित शिकायत पर निदेशक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल जांच कमेटी गठित कर दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने ऑफिस में महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ की। पीड़िता द्वारा अगले ही दिन 23 मई को अपने पति के साथ निदेशक को लिखित शिकायत सौंपी गई। शिकायत में स्पष्ट उल्लेख है कि आरोपी ने कार्यालय में महिला के अकेली होने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया । घटना के बाद भी आरोपी ने महिला को फोन कर मामले को दबाने और माफ कर देने की अपील की, साथ ही आत्महत्या की धमकी भी दी। घटना के तुरंत बाद निदेशक ने महिला की बात को गंभीरता से लेते हुए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत जांच कमेटी गठित की। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को एपीओ कर उसका मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा नागौर किया है।


Share This News