ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 35 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटेंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बिहार में इसी वर्ष चुनाव होने है। लेकिन 35 लाख फर्जी वोटर्स के नाम हटाने का भी काम शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का काम शुरू कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन का काम 83.66 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि जांच में 1.59 प्रतिशत लोग मृत पाए गए हैं, जबकि 2.2 प्रतिशत लोग परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं 0.73 प्रतिशत वोटर एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज हैं। अब 11.82 प्रतिशत वोटर्स के फॉर्म जमा होने के लिए बचे हुए हैं। बता दें कि बिहार में 25 जुलाई तक गणना फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। अब तक 6.6 करोड़ वोटर्स ने अपने फार्म जमा कर दिए हैं। आयोग ने अब तक के सर्वे में करीब 35 लाख फर्जी वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने के संकेत दिए हैं। ये मतदाता बिहार के कुल मतदाताओं का करीब पांच फीसदी हैं।

किन मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी की जा रही है। जिन 35 लाख नामों को वोटर लिस्ट से आउट करना है, उनमें मृतक, बिहार से स्थाई तौर पर बाहर जा चुके वोटर्स और एक से अधिक जगह रजिस्टर्ड वोटर्स शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक वेरिफिकेशन के लिए 88.18 फीसदी गणना फॉर्म जमा हो चुके हैं, जबकि 25 जुलाई तक चलने वाले वेरिफिकेशन के लिए अभी 11 दिन शेष हैं। संभावना है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होंगे। चुनाव दो या तीन चरणों में संपन्न हो सकते हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 


Share This News