IMG 20241023 101608 आज से इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आज से अनेक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य एमपी के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना है। आगामी 2-3 दिनों में इसके धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान से होते हुए पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढ़ने व और तीव्र होने की प्रबल संभावना है।

विभाग का कहना है कि सके चलते कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में 14-15 जुलाई को भी कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई से और पश्चिमी राजस्थान में 18 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की प्रबल संभावना है। 14 से 18 जुलाई तक अधिकांश जिलों में बरसेगा पानी।


Share This News