ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 राजस्थान के 26 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अनेक जिलों में भारी तो कुछ में मध्यम बारिश होगी।

आगामी सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में बारिश दर्ज हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ-कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में औसत से अधिक बारिश दर्ज होगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी थोड़ा कम लेकिन औसत से अधिक बारिश दर्ज होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारां, कोटा और झालावाड़ जिलों में 12 और 13 जुलाई को तेज बारिश दर्ज हो सकती है। चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ जिले में 13 और 14 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। 14 जुलाई के लिए सबसे अधिक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई को बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ जिले में तेज बारिश का अनुमान है।

इस बीच, मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में आगामी 3 दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। जबकि सिरोही जिले में 15 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


Share This News